पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khat News Rajasthan News Delhi Violence 5 More Arrested In Ankit Sharma Murder Case 51 Injuries Mentioned In Postmortem

दिल्ली हिंसा: अंकित शर्मा हत्या के मामले में 5 अौर गिरफ्तार, पोस्टमॉर्टम में 51 चोटों का जिक्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंकित के शरीर पर 12 निशान चाकू से गोदने के

पूर्वी दिल्ली में पिछले महीने हिंसा में मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (अाईबी) कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच अौर लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान चांद बाग इलाके के रहने वाले फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब अौर मुस्तफाबाद के अनस के रूप में की गई है। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने हिंसा मामले में गिरफ्तार तीन अारोपियों- सुमित, अंकित अौर प्रिंस को 12 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज िदया है। पुलिस ने इन तीनों को एक दिन की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया था। शुक्रवार को कोर्ट ने लोकेश अौर पंकज को 15 िदन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रॉड, डंडे की चोटों के भी निशान मिले

वहीं, अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शरीर पर चोट के 51 निशान पाए गए। चाकू से 12 बार गोदने के निशान भी हैं, जो जांघ, पैर, छाती सहित शरीर के पिछले हिस्से में हैं। चाकू से वार के गहरे निशान हैं। 6 कट के निशान हैं, जिसमें स्क्रैच के निशान हैं। बाकी 33 चोट के निशान हैं, जिसमें रॉड और डंडे से सिर पर वार किया गया था।

पुलिस ने सुनी थी चाकूओं से गोदने वालों की बातचीत

दंगों के वक्त पुलिस की विशेष यूनिट चांदबाग इलाके के बदमाश मूसा और सलमान की मोबाइल पर बातचीत सुन रही थी। पुलिस के मुताबिक सलमान ने फोन पर मूसा को बताया था कि उसने भीड़ के बीच में घुसकर एक आदमी को चाकूओं से गोद डाला है।
खबरें और भी हैं...