- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Demand For Arrest Of Attacker Picket Demonstration Police Bid Give Time Of Two Days
हमलावर की गिरफ्तारी की मांग, धरना-प्रदर्शन, पुलिस बोली-दो दिन का समय दीजिए
अशोकनगर बी में बुधवार रात को गोली लगने से गंभीर घायल उम्मेद खान को गुरुवार सुबह चंडीगढ़ के पीजीआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इधर हमले से नाराज परिजनों व पार्षदों ने हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को मीरा चाैक पुलिस चौकी का घेराव किया। प्रदर्शन कर धरना दिया। अाठ घंटे बाद वार्ता में पुलिस से अाराेपी की दाे दिन में गिरफ्तारी अाैर अन्य मांगाें पर दस दिन में अमल करने के अाश्वासन पर धरना समाप्त किया। इस बीच पीजीआई में घायल हुए अशोकनगर बी निवासी उम्मेद खान चोपदार का अाॅपरेशेन किया गया। उसके चेहरे पर छर्रे लगे थे। युवक की हालत स्थिर बताई गई है। पार्षद कमला बिश्नोई, विजेंद्र स्वामी, लोकेश सिहाग उपसभापति लोकेश मनचंदा सहित घायल युवक के चचेरे भाई पूर्व पार्षद सलीम अली चोपदार ने गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मीरा चाैक पुलिस चौकी के बाहर धरना लगा दिया। अशोकनगर व आसपास के लाेग भी धरने व प्रदर्शन में शामिल हुए।
गुस्साए लाेगाें ने डेढ़ घंटे तक चौकी सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में धरना दिया अाैर सभा की। पूर्व पार्षद सलीमअली ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी निवासी जुगनू नायक ने घर से उमेदखान काे घर से बाहर बुलाकर उस पर फायर कर कातिलना हमला किया। इसका मतलब जवाहर नगर एरिया में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मीरा चौकी के आसपास अवैध शराब व पर्ची सट्टा की दुकानें संचालित हो रही हैं।
पुलिस थाने का घेराव करने की थी योजना, फिर चौकी को घेरकर लोगों ने धरना िदया
बुधवार रात को हुए गोलीकांड से अाक्राेशित लोगों ने गुरुवार सुबह जवाहर नगर थाने के घेराव की रणनीति बनाई थी। खुफिया सूत्रों से पुलिस काे इसकी भनक लग गई। इस पर ऐन वक्त पर थाने की जगह मीरा चौकी घेराव कर धरना दिया। घेराव की सूचना पर एसएचओ राजेश सिहाग चाैकी पहुंचे अाैर वार्ता की। चौकी में हुई वार्ता में पूर्व सभापति अजय चांडक, पार्षद कमला विश्नोई, लोकेश सिहाग, पूर्व पार्षद सलीम अली सहित अन्य शामिल हुए। वार्ता में एसएसओ राजेश सिहाग ने वारदात के आरोपी को 2 दिन में गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया इस पर धरना समाप्त कर दिया। लोगों का गुस्सा शांत करते हुए उन्हाेंने आग्रह किया कि हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2 दिन का में ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार हमलावर आरोपी जुगनू नायक की एक टांग का ऑपरेशन हो चुका है। वह अधिक देर तक चलने फिरने में सक्षम नहीं है। अाराेपी शराब तस्करी के कारोबार से भी जुड़ा हुआ है।
चेतावनी...10 दिन में क्षेत्र में अवैध धंधे बंद नहीं करवाए ताे, तो एसपी ऑफिस घेरेंगे
पार्षद कमला बिश्नोई ने चेतावनी दी है कि अगर मीरा चौकी क्षेत्र में चल रही शराब की अवैध ब्रांच व पर्ची सट्टा की दुकानों को 10 दिन में बंद नहीं करवाया तो इलाके के लोगों को साथ लेकर एसपी ऑफिस के बाहर धरना लगाया जाएगा। उन्होंने अाराेप लगाया कि इलाके में चल रही अवैध गतिविधियाें के संबंध में उनके पति कांग्रेसी नेता बनवारी लाल बिश्नोई ने सीओ सिटी इस्माइल खान को अवगत करवाया था। इसके बावजूद कारर्वाई नहीं हुई। एसएसबी रोड वह कॉलोनी दावड़ा कॉलोनी के आसपास नशेड़ी युवक गलियों में उत्पात मचाते रहते हैं। लेकिन सूचना के बावजूद मीरा चौकी से कोई भी स्टाफ कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचता। घायल युवक के उमेद के भाई ने अाराेप लगाया कि शराब के अवैध कारोबार के संबंध में मीरा चौकी प्रभारी एसआई ज्योति नायक को भी कई बार अवगत करवाया गया लेकिन उन्होंने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।