पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Demonstration Against The Employees Of The Company And Putting The Machine On The Mobile Tower Work Stopped

माेबाइल टावर पर मशीन लगाने अाए कंपनी के कर्मचारियाें के विराेध में प्रदर्शन, काम रुकवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के वार्ड 22 स्थित ट्रक यूनियन पुलिया पर शनिवार काे दाेपहर स्थानीय लाेगाें ने एक माेबाइल कंपनी के विराेध में प्रदर्शन किया। हुअा यूं कि निजी माेबाइल टावर कंपनी के कर्मचारी यहां पूर्व में लगे टावर पर मशीन लगाने अाए। इसकी सूचना मिलते ही माैके पर अनेक लाेग इकट्ठे हाे गए। पार्षद अमित चलाना, जगदीश झाेरड़, धर्मपाल पाली, रमेश घड़ियाव एवं महेश दिनाेदिया सहित अन्य ने कंपनी के कर्मचारियाें से सामान वापस ले जाने के लिए दबाव बनाया। विराेध बढ़ता देख करीब डेढ़ घंटे बाद कर्मचारी अपना सामान लेकर चले गए। स्थानीय लाेगाें का कहना है कि करीब 6 महीने पहले कंपनी के कर्मचारी रात के समय माेबाइल टावर लगा गए। तब भी बड़े स्तर पर विराेध हुअा। नगरपरिषद ने माेबाइल टावर नहीं लगाने का अाश्वासन दिया। लेकिन इसके बाद परिषद ने ही कंपनी काे माेबाइल टावर लगाने की अनुमति जारी कर दी। इसी का विराेध किया गया।

खबरें और भी हैं...