- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Devi Darshan And Returning To The Village While Tractor Trolley Collides With The Bike Rider Mother Injured
देवी दर्शन कर वापस गांव लाैटते समय ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की माैत, मां घायल
8 एचएच दानीरामवाला के पास रविवार काे हुअा हादसा
हाेली के त्याेहार से ठीक एक दिन पहले रविवार काे गांव ढींगावाली जाटान के एक परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। चूनावढ़ थाना क्षेत्र में 8 एचएच दानीरामवाला, फकीराराम साहू की ढाणी के पास बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की मृत्यु हाे गई। थाने के रीडर अाेंकार सिंह का कहना है कि गांव के माणाराम मेघवाल का बेटा सुभाष अपनी मां के साथ बाइक पर गांव ढींगावाली से लाधूवाला माता के मंदिर में धाेक लगाने गया था। वापस लाैटते समय 8 एचएच के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक के टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक सुभाष की माैत हाे गई व उसकी मां घायल हाे गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने माैके पर पहुंचकर मृतक के शव काे जिला अस्पताल की माेर्चरी में रखवा दिया। मृतक का साेमवार काे पाेस्टमार्टम हाेगा।
माता-पिता बीमार, परिवार की अार्थिक स्थिति अच्छी नहीं
गांव के विकास नायक ने बताया कि मृतक सुभाष 5 बहनाें का इकलाैता भाई था। 4 बहनाें की शादी हाे चुकी है। सबसे छाेटी बहन के लिए रिश्ता देख रहे थे। माता-पिता बीमार रहते हैं, एेसे में सुभाष पर ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। सुभाष की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्याें का राे-राेकर बुरा हाल हाे गया है। घर की अार्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। सुभाष की माैत की सूचना पहुंचते ही घर में काेहराम मच गया। गांव शाेक में डूब गया। गांव के समरजीत सिंह सहित अनेक लाेग ढांढ़स बंधाने मृतक के घर पहुंचे।