- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Devotees Played Holi Of Flowers In Shyam Baba39s Awakening
श्याम बाबा के जागरण में भक्तों ने खेली फूलों की होली
जयकाे लंगर सेवा समिति की अाेर से हाेली के उपलक्ष्य में श्याम बाबा के जागरण का अायाेजन जिला अस्पताल के सर्राफ काेटेज में रविवार काे किया गया। श्री श्याम पैदल यात्रा संघ समिति ने भजनाें की प्रस्तुति दी । रंग मत डारे रे सांवरिया, अाराधना करता हूं, ..तुम झाेली भरलाे भक्ताे अादि भजनाें पर श्रद्धालु झूम उठे। जागरण में राधा कृष्ण की सचेतन झांकी ने सबका मन माेह लिया। जयकाे लंगर समिति के अध्यक्ष अनिल सरावगी ने बताया िक हाेली के उपलक्ष्य में हर वर्ष अर्द्धरात्रि जागरण किया जाता है। इस माैके पर सचिव रामाअवतार, सदस्य सुरेंद्र सिहाग, पवन सिंगल, विशु लीला व राजकुमार सरावगी अादि माैजूद रहे।
श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामानगर में रविवार काे सुबह ध्वजा यात्रा पुरानी आबादी से रवाना हाेकर मंदिर प्रांगण पहुंची। ध्वजा यात्रा में शामिल श्रद्धालु शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रंग गुलाल खेलते, ढोल नगाड़े बजाते, भजनों की मस्ती में नाचते-गाते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। सेवादार संदीप शेरेवाला, दीनदयाल शेरेवाला, जसवंत सोडा, कुलदीप गोदारा, आशुतोष, इंदु मल्होत्रा व अन्य सेवादारों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संदीप शेरेवाला ने बताया कि मंगलवार काे सुबह 9 से 12 बजे तक मंदिर प्रांगण में होली महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें भजन गायक नीतीश भारद्वाज, विक्की शर्मा, पवन सेठी, पवन चलाना अादि बाबा श्याम के भजनाें की प्रस्तुतियां देंगे।
श्री खाटू श्याम धाम मंदिर
हाेली के गीताें पर कलाकाराें ने किया नृत्य: हाेलिया में उड़े रे गुलाल..हाेली खेले ताे कान्हा बरसाने में अाज्याे रे.., हाेली खेल रहे नंदलाल.. हाेली के गीताें पर एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देते कृष्ण राधा के रूप धरे कलाकार। भजनाें व गीताें पर नाचकर, तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते माेहल्लावासी। नजारा था रविवार काे वृद्ध अाश्रम मार्ग स्थित महावीर इंटरनेशनल काॅलाेनी पार्क का। इसमें बच्चाें ने एक दूसरे के रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मनाईं। महिलाअाें व पुरुषाें ने नृत्य कर रहे कलाकाराें पर पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्धन किया।
श्रीश्याम सत्संग भवन में ‘हे गोविंद’ भजन संध्या 14 मार्च काे: मां पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के तत्वावधान में मीरा चौक स्थित श्रीश्याम सत्संग भवन में 14 मार्च को ‘हे गोविंद’ भजन संध्या का अायाेजन किया जाएगा। 14 काे शाम 7:30 बजे होने वाली इस भजन संध्या में भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के पुत्र जतिन विनोद अग्रवाल पहली बार श्रीगंगानगर आएंगे। इनके साथ मुंबई से प्रख्यात भजन कलाकार धीरज बावरा एवं देवी स्वर्णा भी आ रही हैं।