- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Drugs Were Being Sold Without A Pharmacist At A Private Hospital Medical Store
निजी अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट बेची जा रही थी नशीली दवाएं
मेडिकल स्टोर पर मिली अनियमितताएं, नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा
सूरतगढ़ रोड पर जिला अस्पताल के समाने एक निजी अस्पताल के मेडिकल स्टोर की औषधि नियंत्रण विभाग ने जांच कर अनियमितताएं पाई गई हैं। बालाजी हॉस्पिटल में संचालित बालाजी मेडिकल स्टोर की शिकायत के आधार पर औषधि नियंत्रण अधिकारी पंकज जोशी ने गुरुवार को जांच की। विभाग को बालाजी हॉस्पीटल में मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट और नशे की दवा बेचने की शिकायत मिली थी। इसी अाधार पर एडीसी ने उन्हें जांच के लिए आदेश दिए थे।
एडीओ पंकज जोशी न बताया कि जांच में मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। वहां अस्पताल के संचालक के करीबी वेदप्रकाश बिना फार्मासिस्ट डिग्री दवा बेचते पाए गए। इनमें एनडीपीएस घटक की कुछ दवाएं भी बेची जा रही थी। मौके पर दवाओं के बिक्री बिल नहीं मिले। खरीद बिल थे। नियमानुसार बिक्री बिल जारी करना जरूरी है। जांच के दौरान एसिडिटी की दो दवाएं भी संदेहास्पद लगी। उनके नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट एडीसी को सौंपी जाएगी।
मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर को नोटिस जारी कर बिक्री बिलों का रिकाॅर्ड लिया जाएगा। मेडिकल स्टोर पर पाई गई अनियमितताओं के बारे में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।