पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Electricity Stopped For 18 Hours Disturbed

18 घंटे बंद रही बिजली, परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावलामंडी| पुरानी मंडी घड़साना में एक वाहन की टक्कर से 33 केवी लाइन का पाेल शुक्रवार शाम 7 बजे टूट गया। जिससे रावला क्षेत्र की सप्लाई बंद हाे गई। विभाग द्वारा 18 घंटे पश्चात शनिवार काे विद्युत व्यवस्था बहाल की गई। बिजली की सप्लाई ठप रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया तथा पानी की सप्लाई भी बाधित रही। वहीं, बिजली आधारित रोजगार के काम भी ठप रहे।

बिजली गुल रहने से चुनाव संबंधी कामकाज भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 7 बजे एक वाहन की टक्कर से पुरानी मंडी घड़साना में 33 केवी लाइन का पोल टूट गया। इससे पुरानी मंडी घड़साना, 281 हैड, रावला, 365 हैड, बीएसएफ की चेकपोस्ट सहित पूरे इलाके में सप्लाई बंद हो गई। नया पोल खड़ा करने के बाद शनिवार दिन में पौने एक बजे सप्लाई शुरू की है।
खबरें और भी हैं...