- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Employees Organization Expresses Anger Over Stopping Dearness Allowance Warns Of Protest
महंगाई भत्ता रोकने पर कर्मचारी संगठन ने जताया रोष, विरोध की दी चेतावनी
श्रीगंगानगर| केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दे देने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोकने के खिलाफ अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ आंदोलन करेगा। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर महंगाई भत्ता जारी करने, जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत व जनवरी 2020 से 4 प्रतिशत बकाया महंगाई भत्ता एरियर सहित नकद भुगतान करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार 12 लाख से भी अधिक राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स को राज्य के बजट में स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा करने के बावजूद अब तक महंगाई भत्ता नहीं मिला है।
केंद्र के अनुरूप राज्य में वेतन-भत्ते बढ़ाने का राज्य सरकार व कर्मचारी महासंघ के मध्य पूर्व में लिखित समझौता हुआ था। अब राज्य सरकार पीछे हट रही है। अब महासंघ 12 अप्रैल को जयपुर में सम्मेलन कर आंदोलन की रणनीति बनाएगा।