कार्यकारिणी की घोषणा 15 मार्च काे
श्रीगंगानगर| सारस्वत ब्राह्मण सभा, श्रीगंगानगर की कार्यकारिणी की घोषणा व शपथग्रहण समारोह 15 मार्च को अपराह्न 3 बजे पंचायती धर्मशाला में हाेगा। सभा के अध्यक्ष मनोज कपिल ने बताया कि समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व सदस्यों से विचार-विमर्श कर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके बाद चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र पाराशर व राजन शर्मा नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे।