पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vijay Nagar News Rajasthan News Famous Organizations Celebrated The Foundation Day Of Srivijayanagar

समामसेवी संस्थाओं ने श्रीविजयनगर का स्थापना दिवस मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डाडा पम्मा मेला प्रांगण में गुरुवार को भारत विकास परिषद व क्षत्रिय महासभा की ओर से श्रीविजयनगर का 89वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मंडी के नागरिकों, विद्यार्थियों और समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। क्षत्रिय महासभा ने इस दिन को क्षेत्र के लिए गर्व का दिन बताया। नगरपालिका अध्यक्ष दिव्यांशी, उपाध्यक्ष मनोज रुखाया, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम नागपाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतमसिंह कामरा, शिवपुरी सरपंच मोहनी देवी ने विचार व्यक्त किए।

बिशनसिंह ने बताया कि श्रीविजयनगर की नींव 12 मार्च 1931 को विजयगढ़ के रूप में रखी गई। यही विजयगढ़ जो आज 33 जीबी के नाम से जाना जाता है। महाराजा गंगासिंह की पुत्री का नाम शिव कंवर था। जिनके नाम पर श्रीविजयनगर के पास ही गांव बसाया जो शिवपुरी के नाम से जाना जाता है। श्रीविजयनगर बीकानेर रियासत के महाराजा कुंवर विजयसिंह के नाम पर बसाया गया था।

खबरें और भी हैं...