पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Farewell To 10th Students After Competitions

प्रतियोगिताओं के बाद 10वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| मोहर चौक स्थित किड्स वैली कॉन्वेंट सैकेण्डरी स्कूल में फेरवेल पार्टी-2020 का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। कक्षा 9 वीं की छात्रा कनिष्का ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के गेम खिलाए गए। म्यूजिकल चेयर गेम में विजेता प्रियंका रही। बाल पासिंग गेम भी खेला गया। इसके साथ ही कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों पर टाइटल बनाए। कक्षा 9वीं द्वारा कक्षा-10वीं के विद्यार्थियों को उपहार भी दिए गए। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को व स्कूल स्टॉफ को गिफ्ट भेंट किए । स्कूल के संस्थापक अरूण गोदारा ने बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ गुरूजनों व अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेने की सीख दी।
खबरें और भी हैं...