- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Free Seminar Will Be Held On March 15 On The Topic Of Reit Exam 2020
रीट परीक्षा-2020 की रणनीति विषय पर 15 मार्च काे होगा निशुल्क सेमिनार
शिक्षा क्षेत्र की खबर**
श्रीगंगानगर| शिक्षा-मनाेविज्ञान के विशेषज्ञ तथा सिखवाल व कृतिका पब्लिकेशन के लेखक अनिल सिखवाल की अाेर से 15 मार्च काे सुबह 10 बजे जेबी क्लासेज में रीट परीक्षा-2020 की रणनीति विषय पर निशुल्क सेमिनार का अायाेजन किया जाएगा। इसमें रीट परीक्षा के सभी अभ्यर्थियाें काे अामंत्रित किया गया है। इसके साथ ही अन्य विषयाें के लिए डाॅ. हरीश विज्ञान, प्रकाश गणित, नरेंद्र राजव्यवस्था, राजेश सैनी भूगाेल द्वारा अभ्यर्थियाें काे विषय संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा संस्थान में रीट, पटवार, राजस्थान कांस्टेबल के नए बैच 16 मार्च से शुरू हाेंगे। निदेशक जयंत बाेथरा ने बताया कि अब अपने शहर में जयपुर, जाेधपुर, सीकर, अजमेर, काेटा, के सभी विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाएं लगवाई जाएंगी। संस्थान में पटवार, कांस्टेबल की निशुल्क टेस्ट सीरीज भी प्रत्येक रविवार काे सुबह 10 बजे अायाेजित करवाई जाती है। जल्द ही रीट की निशुल्क टेस्ट सीरीज शुरू की जाएगी। इसकी सूचना अभ्यर्थियाें काे जेबी क्लासेज के टेलीग्राफ चैनल पर उपलब्ध करवाई जाएगी।