पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Fury Among Villagers For Not Starting Construction

निर्माण शुरू नहीं हाेने पर ग्रामीणों में रोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| एसएसबी रोड के लोगों ने शनिवार काे जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इलाके के दुकानदाराें व 3 ई छोटी के नागरिकों ने शिलान्यास पट्टिका के पास सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियाें का कहना कि इस सड़क का उद्घाटन 26 दिसंबर 2019 को विधायक राजकुमार गौड़ एवं कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने किया था। 80 दिन बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण अाज तक शुरू नहीं हुआ। एसएसबी राेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे चुकी है, बारिश के बाद गड्ढाें में पानी भर गया। भाजयुमो नेता रजत स्वामी ने बताया कि यदि सड़क निर्माण नहीं होता है तो शिलान्यास पट्टिका को ससम्मान पर्दा लगाकर ढक देंगे। प्रदर्शन में मोहन सोनी, गौरव शर्मा, वार्ड पंच दीपक दुपगा, चन्द्र शर्मा, मोनु गर्ग, जयदेव शर्मा, फूलाराम चांवरिया, अंग्रेज सिंह मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...