पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूल्हे के पिता ने की फायरिंग, बालक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तलवाड़ा झील| विवाह समाराेह में शान बढ़ाने के नाम पर की जा रही दूल्हे के पिता द्वारा की गई फायरिंग की चपेट में अाकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसे तत्काल श्रीगंगानगर रैफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला गांव मेहरवाला का है। इस गांव के सहदेव उर्फ दानाराम जाट ने पुलिस काे रिपोर्ट दी कि 10 मार्च की रात वह मलकीत सिंह की ढाणी जा रहा था। उस दिन मेजरसिंह के बेटे की शादी थी। रात में शादी समारोह चल रहा था। दानाराम जब मेजरसिंह की ढाणी के आगे से गुजरा, उस समय मेजरसिंह व पंजाब से उसका भानजा जंवाई घर के बाहर गोलियां चला रहे थे। एक गाेली दानाराम के पास से हाेकर निकली, ताे वह भागकर एक तरफ हाे गया। उसी समय दूसरी गाेली चलाई गई, जिससे रमन के माथे पर गोली के छर्रे लगे।
खबरें और भी हैं...