- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Health Check Up Of 227 Patients In Free Medical Camp And Counseling
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 227 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया
माता जय कौर मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मेदांता हॉस्पिटल श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में 35 बीबी पदमपुर में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के संरक्षक सरदार बलदेव सिंह शेरगिल ने चिकित्सा तथा मरीजों का स्वागत किया। शिविर में डाॅक्टराें ने 227 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। शिविर में डॉ. सुनीता सिहाग, डॉ. जगदीश कस्वा, डॉ. जितेंद्र कुमार झा, डॉ. बेंजामिन, डॉ. मनीष बोथरा व डॉ. कौशल्या ने सेवाएं प्रदान की। शिविर में रोगियों को निशुल्क दवाई भी दी गई। सेवादार राजेश कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को निशुल्क प्रसूति एवं महिला रोग शिविर का आयोजन किया जाता है तथा दवाई भी दी जाती हैं। माता जय कौर मैटरनल एवं चाइल्ड हेल्थ सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट व मेदांता हॉस्पिटल के मध्य हुए एमओयू के अनुसार गरीब गर्भवती महिलाओं का पूरे 9 महीने उनकी सभी जांचें डिलीवरी तक के सभी खर्चे निशुल्क रहेंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र की खबर**