पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Health Checkup Machine Installed At The Station Facility For 18 Tests

स्टेशन पर लगी हेल्थ चैकअप मशीन, 18 जांचों की सुविधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहेगी यह मशीन

क्षेत्र के रेल यात्रियाें के लिए खुश खबर है। श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर हेल्थ चैकअप मशीन की सुविधा शुरू हाे गई है। इस मशीन से सीबीसी, शुगर व बीपी सहित कुल 18 जांच मात्र 50 से 100 रुपए में करवा सकते हैं। जांच की रिपोर्ट भी उन्हें 10 से 30 मिनट के भीतर मिल जाएगी। यह मशीन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहेगी। यानी इस दौरान यात्री अपनी शारीरिक जांच कर सकता है। यात्रियों की सहायता के लिए मशीन पर एक टेक्निकल अटेंडेंट नियुक्त किया गया है जो यात्रियों की जांच में सहायता करेगा।

श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पल्स कंपनी की हैल्थ चैकअप मशीन लगाई गई है। इस मशीन से यात्रियाें ने जांच करवाना भी शुरू कर दिया है। श्रीगंगानगर के अलावा ए श्रेणी के अन्य रेलवे स्टेशनाें पर भी एेसी ही हैल्थ चैकअप मशीनें लगाई जानी हैं। हैल्थ जांच में सहयाेग के लिए एक अटेंडेंट नियुक्त किया गया है। इस मशीन के अटेंडेंट से जांचाें के संबंध में
जानकारी लेने के लिए नियमित रूप से यात्री पहुंच रहे हैं तथा जानकारी भी ले रहे हैं। साथ ही कई यात्री जांच भी करवा रहे हैं। मशीन में लगे सेंसर के माध्यम से जांचें की जा रही हैं।

इन जांचों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इसके लिए प्रति यात्री 50, 80 और 100 रुपए शुल्क वसूला जाएगा। इस मशीन से बॉडी कंपोजीशन एनालिसिस (वेट, हाइट, प्रोटीन, फैट, मिनरल, सहित 14 टेस्ट) के अलावा पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और प्लेटलेट्स जैसी 4 और जांचेंं होंगी। बॉडी कंपोजीशन
एनालिसिस में शामिल जांच के प्रति यात्री 50 रुपए वसूले जाएंगे। वहीं, इसके बाद अन्य जांचें कराने पर 80 से 100 रुपए तक वसूले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...