- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Help Line Started In Directorate For Settlement Of Pension Case
पेंशन प्रकरण निस्तारण के लिए निदेशालय में हेल्प लाइन शुरू
श्रीगंगानगर| शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अधिकारियाें, कर्मचारियों अाैर शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए निदेशालय में हेल्प लाइन शुरू की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक साैरभ स्वामी ने बताया कि हेल्प लाइन प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में पेंशन एवं वेतन स्थिरीकरण अनुभाग के सहायक लेखाधिकारी स्तर पर संचालित हाेगी। हेल्प लाइन के मोबाइल नंबर 8764113233 हैं। इसी पर वाट्सएप भी उपलब्ध है। ई-मेल की सुविधा भी दी गई है। इस हेल्प लाइन पर कार्य दिवस में वाइस काल की सुविधा सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयाध्यक्ष, आहरण वितरण अधिकारी काे इस नंबर से काॅल अाने पर तत्काल जवाब देना पड़ेगा। स्वामी ने बताया कि इससे विभाग में पेंशन प्रकरणों के निस्तारण में काफी मदद मिलेगी।