श्याम प्रेमियों का होली मिलन आज
श्रीगंगानगर| सुदामानगर स्थित श्री खाटूश्याम धाम मंदिर में श्याम प्रेमियों का होली मिलन समारोह रविवार सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि स्नेह मिलन के लिए जसवंत सोडा, केके शर्मा, अभिनव मल्होत्रा व कुलदीप गोदारा को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। सेवादार दीपक व संजय मित्तल ने बताया कि समारोह में सभी को शुभकामनाओं के बाद श्याम भजन का कार्यक्रम हाेगा। भजन संध्या शाम 7 से रात 10 बजे तक हाेगी।