- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Hurricane Rain And Frost Mustard Bean Showers Wheat And Jai Crops Fall In The Fields 7 Mm Rain In The City Till Night
अंधड़, बारिश व अाेले; सरसाें की फलियां झड़ी, गेहूं व जाै की फसल खेताें में बिछी, शहर में रात तक 7 एमएम बारिश
जिलेभर में मंगलवार रात व बुधवार काे अंधड़, बारिश अाैर अाेलावृष्टि से फसलाें काे भारी नुकसान हुअा है। जिले में कहीं अंधड़ से फसलें जमीन पर बिछ गईं ताे कहीं अाेले गिरने से सरसाें की फसल काे भारी नुकसान हुअा है। रायसिंहनगर व श्रीवजयनगर तहसील क्षेत्राें के कई गांवाें में अाेले गिरने से फसलाें काे नुकसान हुअा है। वहीं, पदमपुर में बीते 24 घंटे में 66 मिमी बरसात हाेने से सड़कें व गलियां जलमग्न हाे गईं। जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह से रात 8:30 बजे तक सात एमएम बरसात हुई।
क्षेत्र में मंगवार शाम से ठंडी हवाएं चलने के साथ ही अासमान में बादलाें का अावागमन शुरू हाे गया था। रात दाे बजे के बाद रुक-रुककर बरसात शुरू हाे गई। बुधवार काे सुबह से शाम तक अासमान में घने बादल छाए रहे तथा तेज हवाएं चलीं। सुबह से शाम तक सात एमएम बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा जैतसर में 12, राजियासर में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रायसिंहनगर व केसरीसिंहपुर क्षेत्र में 15 से 20 मिमी बारिश हुई। रायसिंहनगर व श्रीविजयनगर क्षेत्र में अंधड़ से फसलें खेताें में बिछ गईं तथा अाेलावृष्टि से पकाव की स्थिति में अाई गेहूं, चना, सरसाें, जाै की फसलाें काे नुकसान हुअा है। कृषि अधिकारियाें ने बताया कि फसलाें काे नुकसान का सर्वे हाेने के बाद ही नुकसान का सही अाकलन हाे पाएगा। माैसम विभाग के अनुसार बुधवार काे अधिकतम तापमान 23.3 व न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 52 व शाम काे 83 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह 5:30 से रात 8:30 बजे तक सात एमएम बरसात दर्ज की गई।
आगे क्या: आज भी हो सकती है बारिश
माैसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ के चलते राजस्थान सीमा से सटे पाकिस्तान क्षेत्र में सिस्टम बना हुअा है। इसका प्रभाव राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ व चूरू जिले में है। इससे बरसात व अंधड़ के साथ अाेलावृष्टि हाे रही है। अागामी 24 घंटे में एेसा ही माैसम बने रहने व बरसात के साथ अाेलावृष्टि की अांशका है।
बारिश व ओलोें से कौनसी फसल काे क्या नुकसान
सरसाें|पकी हुई फसल अाड़ी गिर गई, कटाई में ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। पछेती सरसाें के फूल झड़ने की अाशंका, तैला राेग समाप्त हाेगा।
चना|बिजली चमकने से चने के दाने मर जाएंगे। इससे गुणवत्ता गिरेगी अाैर भाव पर भी असर अाएगा। हवाअाें से फूल झड़ने से नुकसान।
गेहूं|बरसात से फायदा, लेकिन अाेलावृष्टि अाैर अंधड़ से खड़ी फसल गिर गई।
जहां फसल गिरी वहां उत्पादकता प्रभावित हाेगी।
जौ|बरसात से बीमारी खत्म हाेगी, लेकिन अांधी से फसल गिर गई अाैर इसकी उत्पादकता पर भी असर पड़ेगा।
मामूली सी बारिश में जगह-जगह पानी भरा
शहर में बुधवार काे हुई 7 एमएम बारिश से ही हालात खराब हाे गए। यहां पुरानी अाबादी क्षेत्र, निचले इलाके, उदाराम चाैक मार्ग, सूरतगढ़ राेड, हनुमानगढ़ मार्ग, राधेश्याम काेठी राेड, रविंद्र पथ, मीरा चाैक से फ्लाई अाेवर, एसएसबी राेड अादि जगहाें पर सड़काें पर नाले-नालियाें का पानी इकट्ठा हाे गया। परेशानी की बात यह रही कि तीन दिन पूर्व हुई बारिश में अनेक जगहाें पर सड़कें क्षतिग्रस्त हाे गई थी। वहां फिर से पानी भर गया। एेसे में वाहन चालकाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। नगरपरिषद के स्वास्थ्य अधिकारी गाैतम लाल का कहना है कि नालाें की सफाई का काम जारी है। जहां पानी खड़ा रहने की अधिक शिकायत रहती है वहां टैंकराें व दमकल से पानी उठाया जा रहा है।
सीवरेज प्रभावित एरिया में पिछली बारिश का पानी अभी सूखा नहीं था। बुधवार काे बारिश के बाद फिर स्थिति गंभीर हाे गई है। स्थानीय लाेगाें का कहना है कि बारिश के बाद बड़ी मात्रा में कीचड़ जमा हाे गया है। इस वजह से एक स्थान से दूसरी जगह पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद दाेनाें अारयूबी में पानी भर गया। इस पर वाहन चालकाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उम्मीदों पर ओले