पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News If We Could Not Show The Cottage The Goat Lambs Were Removed At Sriganganagar Station

बिल्टी नहीं दिखा पाए तो बकरी-मेमनों को श्रीगंगानगर स्टेशन पर उतार दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सफाई कर्मी यात्री व गार्ड को बिल्टी देना भूला : स्टेशन मास्टर


स्टेशन पर गाड़ी आने का समय हो गया था, खिड़की पर यात्रियाें की भीड़ थी। टिकट क्लर्क आनंद व्यस्त था। ऐसे में यात्री के साथ मैंने लगेज की टिकट जल्दीबाजी में अस्थायी सफाई कर्मी सोनू के नाम एक बकरी व दो मेमनों की केसरीसिंहपुर की 150 रुपए राशि की बिल्टी बनाकर सामान सफाई कर्मी के हाथ चढ़वाकर एक प्रति गार्ड को देने के लिए कहा था। सामान चढ़ाते ही गाड़ी चल पड़ी और जल्दबाजी में सफाई कर्मी यात्री व गार्ड को बिल्टी देना भूल गया। मैंने टीटी इन्द्राज व सीएमआई को बता दिया था। मैंने बिल्टी व्हाटसएप भी कर दी थी लेकिन टीटी व सीएमआई उसे मानने को तैयार ही नहीं हुए ।
मनोज मीणा, स्टेशन मास्टर श्रीकरणपुर

मामला खुलने के बाद बनाई िबल्टी : सीएमअाई : स्टेशन मास्टर ने नजदीक स्टेशन का लगेज होने के कारण बकरी के लगेज की बिल्टी बनाने की बजाय उसके पैसे 150 रुपए रख लिए। और मामला खुलने के बाद सफाई कर्मी के नाम से बिल्टी बनाने व भूलवश यात्री व गार्ड को बिल्टी की प्रति नहीं देने की मनघड़ंत बात बताई। बिल्टी यात्री की बजाय सफाई कर्मी के नाम बनाना यह साबित करता है कि मामला खुलने के बाद टिकट बनाई गई है। जबकि टिकट क्लर्क आनंद को लगेज की बुकिंग की जानकारी ही नहीं है। ऐसे में यात्री को किराया भुगतान के बाद भी परेशानी हो ये ठीक नहीं है।
विजयकुमार, सीएमआई

_photocaption_लगेज की बिल्टी टिकट दिखाते हुए स्टेशन मास्टर मीणा व सफाई कर्मी*photocaption*

श्रीकरणपुर| रेलवे की लापरवाही के चलते एक यात्री को अपने लगेज का किराया भुगतान करने के बावजूद निर्धारित स्टेशन पर उतारने की बजाय अगले स्टेशन पर उतार दिया गया। इससे यात्री को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी । मामले को लेकर स्टेशन मास्टर व रेलवे के सीएमआई के बीच तकरार हुई। दोनों ने एक दूसरे को दोषी करार दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्रीकरणपुर रेलवे स्टेशन से किसी ग्रामीण महिला-पुरुष ने अपनी एक बकरी व दो मेमनों को सुबह 9.50बजे श्रीगंगानगर की अाेर जाने वाली गाड़ी से केसरीसिंहपुर ले जाना था। दोनों ने अपनी टिकट के साथ बकरियों के लगेज का चार्ज 150 रुपए भी स्टेशन मास्टर को भुगतान कर दिया। स्टेशन मास्टर ने उनकाे यात्री टिकट दे दी, लेकिन लगेज टिकट नहीं दी। गाड़ी में स्टेशन के अस्थायी सफाई कर्मी सोनू के साथ डिब्बे में यात्रियों के साथ लगेज चढ़ा दिया। रास्ते में टीटी इन्द्राज नोखवाल ने जब लगेज की बिल्टी यात्री से मांगी तो यात्रियों ने बताया कि उन्हाेंने अपनी टिकट के साथ लगेज के 150 रुपए भी भुगतान किए हैं। लगेज बिल्टी साथ नहीं होने के कारण टीटी यात्रियाें व बकरियों काे केसरीसिंहपुर उतारने की बजाय श्रीगंगानगर ले गया। मामले की जानकारी सीएमआई विजयकुमार को दी। जब सीएमआई ने स्टेशन मास्टर मनोज मीणा से लगेज बिल्टी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि लगेज बिल्टी जल्दी में सफाई कर्मी सोनू के नाम से बना दी जो जल्दी में यात्री व गार्ड को बिल्टी की प्रति देना भूल गया। सीएमआई ने स्टेशन मास्टर पर मामला खुलने के बाद बिल्टी सफाई कर्मचारी के नाम से बनाने की बात कही तो दोनों में तकरार हो गई और दोनों ने एक दूसरे को दोषी करार दिया । वहीं यात्री को पूरे दिन श्रीगंगानगर स्टेशन पर रहकर परेशानी झेलनी पड़ी। इस संबंध में जब टीटी इन्द्राज नोखवाल से भास्कर ने उनका पक्ष जानना चाहा ताे उन्हाेंने फाेन रिसीव नहीं िकया।
खबरें और भी हैं...