- Hindi News
- National
- Khat News Rajasthan News India Badminton Open Will Not Be Able To See Spectators World 11 Match Postponed
इंडिया बैडमिंटन ओपन में दर्शक नहीं जा सकेंगे, वर्ल्ड-11 का मैच टला
इंडिया बैडमिंटन ओपन में कोई दर्शक नहीं जा सकेंगे। कोरोनोवायरस के कारण बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने यह फैसला किया है। टूर्नामेंट के मुकाबले 24 से 29 मार्च तक दिल्ली में होने हैं। यह टोक्यो ओलिंपिक क्वालिफिकेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण इवेंट है। एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। 19 से 22 मार्च तक होने वाला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट भी टाल दिया गया है। इस बीच बांग्लादेश बोर्ड ने 21 और 22 मार्च को वर्ल्ड-11 अौर एशिया-11 के बीच होने वाले दो टी20 मैच को भी टाल दिया है। इस बीच दुबई में 26 मार्च से होने वाली आईसीसी की बैठक पर भी संशय है।