- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Information About Prevention Of Women Violence And Laws In Training Camp
प्रशिक्षण शिविर में महिला हिंसा की रोकथाम व कानूनों की जानकारी दी
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार की अाेर से विभिन्न युवा मंडलों के प्रतिनिधियों के लिए लीला धर्मशाला में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुअा। मुख्य अतिथि विजय कुमार ने महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए महिला हिंसा की रोकथाम तथा कानूनों की जानकारी दी। एनवाईवी पवन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में समाज व राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ाना है। विशिष्ट अतिथि शिव सिंह पंवार, ओमप्रकाश माहर एवं जिला युवा समन्वयक भूपेन्द्र सिंह शेखावत थे। केंद्र के स्वयंसेवकों ने अतिथियों को माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। शिविर में 40 प्रतिभागी शामिल हुए। शिविर का समापन 15 मार्च को होगा। इस माैके पर विनोद झोरड़, हरजिन्द्र सिंह, पवन शर्मा, शिवशंकर घोड़ेला, सुशील कुमार अादि उपस्थित रहे। मंच संचालन भीमराज ढुंढाड़ा ने किया।