- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Information Given About Regular Exercise In The Camp
शिविर में नियमित याेगाभ्यास की दी जानकारी
श्रीगंगानगर| महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में बीरबल वाटिका में आयोजित सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में साधकाें काे प्राणायाम व नियमित याेगाभ्यास की जानकारी दी। सोनल भादू ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को विशेष योगासन करवाए। एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट मुकेश कुमार फौजी ने एक्यूप्रेशर के बारे में जानकारी दी। इस माैके पर प्रिया उपाध्याय, अनु गुप्ता, कोमल सिडाना, स्नेहलता, जितेन्द्र अादि का शिविर में विशेष सहयाेग रहा। शिविर समापन पर योग शिक्षकों की परीक्षा ली तथा परीक्षा उपरांत सह योग शिक्षक प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से निर्मित पतंजलि काढ़े का वितरण किया।