पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Instructions For Immediate Survey Of Crops Affected By Hail

ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का तुरंत सर्वे करने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला कलेक्टर ने पिछले दिनों ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का तुरंत सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर नकाते के अनुसार गत दिनों हुई वर्षा व ओलावृष्टि से जिन फसलों का नुकसान हुआ है, उनका सर्वे प्रारंभ करने के निर्देश जिले के एसडीएम व तहसीलदारों को दिए हैं।

कलेक्टर के अनुसार जिस किसान की फसल का नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कर नियमानुसार मुआवजे के लिए एसडीएम व तहसीलदार कार्रवाई शुरू करेंगे। सर्वे के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियाें के अलावा कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जो किसान सम्मिलित है, वे संबंधित बैंक एवं बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-2660-700 पर सूचना देवें। इसके अलावा कृषि विभाग के सहायक निदेशक कार्यालयों में भी फसल नुकसान की सूचना दी जा सकती है।

कृषि विभाग के उपनिदेशक जीआर मटोरिया ने बताया कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसान 72 घंटे के अंदर सीधे बीमा कंपनी एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 1800-2660-700 पर, फिर अधिकतम 7 दिवस में अपने बैंक के माध्यम से या फिर कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से लिखित में सूचित कर सकते हैं।

पदमपुर क्षेत्र में एक खेत में बिछी सरसों की फसल।
खबरें और भी हैं...