लट्ठांवाली में 20 वर्षों से नाकारा पानी की िडग्गी
नेतेवाला| निकटवर्ती गांव लट्ठांवाली के वार्ड 8 में बनी पानी की िडग्गी 20 वर्षाें से नकारा पड़ी है। इस डिग्गी में पानी भी नहीं डाला जा रहा। डिग्गी में अास पड़ाेस के मकान मालिकाें द्वारा घर का कचरा अादि डाला जा रहा है। जिसे डिग्गी गंदगी से भरी पड़ी है तथा सड़ांध मार रही है। िडग्गी के पास रहने वाले लाेगांंे मेंे बीमारी फैलने की अाशंका बनी हुई है। वार्ड 8 के गगनदीप, रविकुमार, अजय कुमार, सुशील, वीरेंद्र, संजय, मानाराम, हेतराम, पं. प्रेमकुमार, रवि शर्मा व पवन अादि ने बताया िक इस डिग्गी काे भरवाने की मांग पहले भी की जा चुकी है। क्याेंिक इसके पास छाेटे-छाेटे बच्चे खेलते हैं जिस कारण कभी भी काेई बड़ा हादसा हाे सकता है। वहीं पशु भी िडग्गी के पास मंडराते रहते हैं। ग्रामीणाें ने बताया िक कुछ समय पूर्व एक गाय भी गिर गई थी जिसे बड़ी मुश्किलाें से निकाला गया।
जल्द ही मिट्टी से भरवाएंगे :इस संबंध में ग्राम पंचायत 9एमएल सरपंच तरसेम सिंह कहा िक यह समस्या उनके ध्यान में है तथा जल्द ही डिग्गी काे मिट्टी से भरवाकर उसे सही करवाया जाएगा।