- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Lakhs Of Money Laundering In The Name Of Selling Scorpio Case Registered On Court Order
स्कॉर्पियो बेचने के नाम पर लाखों रुपए की धाेखाधड़ी, अदालत के आदेश पर केस दर्ज
पुलिस लाइन के सामने स्थित फाइनेंस के वाहनों की कलेक्शन कंपनी के मालिक व कर्मचारियों पर अदालत के आदेश से कोतवाली थाने में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। जवाहर नगर सेक्टर 7 निवासी परमजीत सिंह रामगढ़िया ने अदालत को दिए इस्तगासा में आरोप लगाए हैं कि उसे गाड़ियों की जरूरत रहती है। इसलिए कई फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी व मालिक उसके जानकार हैं ।
अगस्त 2019 में परिवादी के पास एचडीएफसी गौशाला रोड स्थित बैंक के कलेक्शन कर्मचारी राजेश यादव, कलेक्शन मैनेजर अनिल बिश्नोई , कलेक्शन एजेंट सर्वजीत सिंह व महावीर तथा कलेक्शन एजेंसी एसएमएस उद्योग विहार पुलिस लाइन के सामने के मालिक अजीत सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई है। इसका मालिक फाइनेंस की किस्त भर पाने में असमर्थ है। वह उसे बेचना चाहता है। इस पर परमजीतसिंह पुलिस लाइन के सामने उद्योग विहार स्थित ऑफिस गया। वहां पर स्कॉर्पियो के मालिक हरबंस लाल व उसके पुत्र नीतीश कपूर ने एसएमएस कंपनी के आरोपी एजेंटों व मालिक के सामने उक्त गाड़ी दिखाई। उसे गाड़ी पसंद आ गई। उक्त गाड़ी पर 5.35 लाख रुपए का फाइनेंस के बकाया थे। परमजीतसिंह ने गाड़ी खरीद कर ली। गाड़ी के मालिक हरबंस लाल को 1.20 लाख रुपए दे दिए। एक लाख रुपए कलेक्शन एजेंटों को दे दिए। फाइनेंस की किस्त है, जो जिम्मेदारी ले ली। आरोपियों ने हरबंस लाल के 29- 30 नंबर फार्म पर साइन करवा कर दे दिए। गाड़ी की सारी किस्ते चुकता होने पर गाड़ी की रजिस्ट्रेशन करवाना था। फरवरी में उक्त गाड़ी की किस्तें खत्म होने के बाद परिवादी ने गाड़ी परिवादी के नाम करवाने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।