पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Meeting With Union Water Resources Minister Today

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के साथ बैठक अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| पंजाब से प्रदेश की नहराें में रहे दूषित जल की राेकथाम के लिए दूषित जल-असुरक्षित कल जनजागरण समिति पदाधिकारियाें की गुरुवार काे दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन गजेंद्रसिंह शेखावत के साथ बैठक हाेगी। समिति पदाधिकारियाें के साथ इस बैठक में पंजाब के काेटकपूरा विधायक कुलतार सिंह भी भाग लेंगे। तपाेवन ट्रस्ट में मंगलवार काे दूषित जल-असुरक्षित कल जनजागरण समिति की बैठक कोटकपूरा विधायक कुलतार सिंह की अध्यक्षता में हुई। पंजाब राजस्थान की नहराें में यह गंदा पानी डाल रहा है। दूषित जल-असुरक्षित कल जनजागरण समिति के संयाेजक महेश पेड़ीवाल ने बताया कि गुरुवार काे सांसद निहालचंद की अगुवाई से केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से दिल्ली में इस संबंध में वार्ता की जाएगी। इसमें समिति की अाेर से सह संयाेजक रमजानअली चाेपदार उपस्थित रहेंगे। साथ ही पंजाब कुलतार सिंह भी बैठक में शामिल हाेंगे।
खबरें और भी हैं...