भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
नागरिक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार काे जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इसके जरिए आपदा और संकट के समय लोगों को मदद पहुंचाने का संदेश दिया गया। रैली को कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते, लीडिंग फायरमैन आत्माराम स्वामी व चीफ वार्डन निर्मल जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों ने उपखंड अधिकारी एवं उपनियंत्रक मुकेश बारेठ के निर्देशानुसार अग्निशमन सेवा, रेस्क्यू सेवा, मेडिकल सेवा, संचार सेवा, हताहत सेवा, वार्डन सेवा, बचाव सेवा, प्रशिक्षण सेवा आदि का प्रदर्शन पूर्ण उपकरणों के साथ किया। रैली में नागरिक सुरक्षा के अलावा स्काउट-गाइड तथा एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। यह रैली नागरिक सुरक्षा कार्यालय से स्टेशन रोड, गोल बाजार, रविन्द्र पथ, बीरबल चौक, लक्कड़ मंडी रोड आदि मुख्य मार्गों से होकर निकली। रैली में अनिल शर्मा, हेतराम, सूरज सोनी, सुखवन्त सिंह, जेठाराम, हरिकृष्ण सोनी, मनोज शर्मा, वेद सुथार, राजपाल, मदन लाल, डॉ. रामकुमार, अनिल आर्य, दीपक, नमनदीप आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।