पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Mla Met Cm Expressed Happiness Over Sanctioning Agricultural College

सीएम से मिले विधायक, एग्रीकल्चर कॉलेज मंजूर करने पर जताई खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| स्थानीय विधायक राजकुमार गौड़ शनिवार को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत से मिले। विधायक गौड़ ने बजट सत्र के दौरान श्रीगंगानगर में एग्रीकल्चर कॉलेज बनाने, श्रीगंगानगर से लालगढ़ तक 25 करोड़ रुपए से रोड की चौड़ाई बढ़ाने और डिग्गियों के बकाया अनुदान के लिए 21.12 करोड़ रुपए स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री गहलोत का अाभार जताया। मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए विधायक गौड़ ने उनसे श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज और एग्रीकल्चर कॉलेज जल्द ही शुरू करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने अश्वासन दिया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण अगले तीन-चार महीनों में शुरू हो जाएगा। एग्रीकल्चर कॉलेज पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। विधायक गौड़ के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपने दोनों बजटों में श्रीगंगानगर को सौगातें दी हैं। पहले बजट में श्रीगंगानगर में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की। दूसरे बजट में एग्रीकल्चर काॅलेज बनाने की मांग पूरी कर दी।
खबरें और भी हैं...