पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News More Than 70 Percent Female Passengers In The Roadways Travel

राेडवेज बसाें में सफर करने वालाें में 70 प्रतिशत से अधिक महिला यात्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर राेडवेज की बसाें में महिलाअाें ने की निशुल्क यात्रा

महिला दिवस पर रविवार काे राेडवेज की बसाें में महिलाअाें काे निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। श्रीगंगानगर अागार की राेडवेज बसाें में सफर करने वालाें में 70 प्रतिशत से अधिक महिला यात्री रहीं। बसाें में यात्री भार भी सामान्य दिनाें से 20 से 25 प्रतिशत अधिक रहा। राेडवेज की बसाें में यात्रा करने वाली महिलाअाें काे परिचालकाें की अाेर से निशुल्क यात्रा का जीराे किराए का टिकट दिया गया।

श्रीगंगानगर में बस स्टैंड पर सुबह से ही महिला यात्री पहुंचनी शुरू हाे गई। सुबह दस बजे तक राेडवेज बसाें में खासा भीड़ रही तथा यात्रीभार भी 100 प्रतिशत रहा। श्रीगंगानगर में कार्यवाहक अागार प्रबंधक रवि पूनियां ने बताया कि दिनभर राेडवेज की बसाें में यात्रा करने वाले यात्रियाें में 70 प्रतिशत से अधिक महिला यात्री थी। राेडवेज की बसाें में महिलाअाें के लिए यात्रा निशुल्क हाेने के कारण लाेक परिवहन व प्राइवेट बसाें में यात्रीभार कम रहा तथा इन बसाें में यात्रा करने वालाें में महिला यात्रियाें की संख्या बेहद कम रही। यात्रीभार काे देखते हुए राेडवेज की अाेर से छह अतिरिक्त बसाें का संचालन किया गया। इसमें से चार बसें जयपुर से श्रीगंगानगर अाई व इसके अलावा श्रीकरणपुर व सूरतगढ़ रूट पर एक-एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया। पूनियां ने बताया कि रात्रि 12 बजे तक महिलाअाें के लिए राेडवेज की बसाें में यात्रा निशुल्क रहेगी। इसके बाद सफर करने वाली महिला यात्रियाें काे तय किराया देना पड़ेगा। उन्हाेंने बताया कि श्रीगंगानगर अागार की बसाें में कितनी महिलाअाें ने निशुल्क यात्रा की है। कल बसें अाॅफ हाेने के बाद इसकी गणना की जाएगी तथा इसके बाद सूचना सरकार काे भेजी जाएगी।

खबरें और भी हैं...