पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Neeraj Arrived In Medanta Hospital In A Dying Condition Got Life

मेदांता हॉस्पिटल में मरणासन्न हालत में पहुंचे नीरज को मिला जीवनदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य क्षेत्र की खबर**

श्रीगंगानगर| मेदांता सुपर स्पेशीलिटी हॉस्पिटल में मरणासन्न हालत में पहुंचे नीरज को जीवनदान मिल गया है। हरिपुरा खुईयां सरवर निवासी नीरज को 11 नवंबर को दोपहर में पेट व हाथ में गोली लगने से हॉस्पिटल लाया था। वहां डॉ. जितेंद्र झा ने उन्हें इमरजेंसी में लिया अाैर ट्राेमा टीम ने सीटी स्कैन करवाया। इसमें पता चला कि मरीज के शरीर के अंदर काफी मात्रा में खून जम गया है और आंत फटी हुई है, जिसे मेडिकल भाषा में न्यूमोपेरीटोनियम कहते हैं। इसका इलाज ऑपरेशन है वरना मरीज की जान को खतरा बन सकता है। यह देखते हुए डॉक्टर झा व उनकी टीम ने तुरंत नीरज का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में पेट में भारी मात्रा में खून व मल जमा हुआ था। छोटी आंत 9 जगह से बुरी तरह फटी हुई थी, बड़ी आंत भी फटी हई थी। डॉक्टर की टीम ने सभी फटी हुई आंत को रिपेयर किया। पेट के अंदर जमा खून व मल की सफाई की और ड्रेन डाल कर मरीज को सर्जिकल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

डॉक्टर ने बताया कि जब इतनी आंतें फटी होती हैं तो इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। नीरज को भी इस समस्या से जूझना पड़ा। उन्हें छाती व पेशाब में इन्फेक्शन हुआ परंतु हॉस्पिटल की टीम डॉ. अरुण कालड़ा, क्रिटिकल केयर के डॉ. दयाराम व नर्सिंग स्टाफ की सूझबूझ से मरीज की जान बचा ली गई। करीब 40 दिन के बाद मरीज नीरज को डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर झा ने बताया कि मरीज के घर वालों का भी पूरा सहयोग रहा। वे समय पर मरीज को मेदांता ले आए और ठीक होने के बाद भी समय-समय पर फॉलोअप रखा। डॉक्टर जितेंद्र झा इससे पूर्व दिल्ली एम्स, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ,मैक्स हॉस्पिटल साकेत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
खबरें और भी हैं...