- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News No Rain Drainage Picket Demonstration On Udham Singh Chalk Today
बरसाती पानी निकासी नहीं, अाज ऊधम सिंह चाैक पर धरना-प्रदर्शन
शहर में बारिश हुए 48 घंटे से ज्यादा हाे गए। लेकिन अभी तक अनेक स्थानाें पर पानी जमा है। हैरानी की बात यह है कि हर बार बारिश के बाद शहर में कुछ जगहाें पर पानी जमा रहता है, लेकिन अाज तक नगरपरिषद ने इस अाेर ध्यान नहीं दिया। रविवार काे उदाराम चाैक राेड पानी से लबाबल रही। वार्ड 22 में अनेक गलियाें में पानी जमा है। ठीक यही स्थिति राधेश्याम काेठी राेड, रविंद्र पथ अादि जगहाें पर रही। सूरतगढ़ राेड व हनुमानगढ़ राेड काे देखने पर सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां का काेई धणीधाेरी नहीं है। कारण कि हनुमानगढ़ मार्ग व सूरतगढ़ राेड पर नेशनल हाईवे पर सड़क के एक तरफ नाले नहीं हैं। बारिश हाेने के बाद यहां पानी लगातार खड़ा रहता है। समय के साथ ही पानी सूखता है। एसएसबी राेड, माैसम विभाग राेड व सीवरेज प्रभावित एरिया में कीचड़, क्षतिग्रस्त सड़काें की वजह से लाेग परेशान हैं।
: विराेध प्रदर्शन के बाद अागे की रणनीति तय करेंगे लाेग: पुरानी अाबादी में पानी निकासी नहीं हाेने व गड्ढाें की सफाई नहीं हाेने का खमियाजा क्षेत्र के हजाराें लाेगाें काे भुगतना पड़ रहा है। दुकानदार एसाेसिएशन ने साेमवार काे सुबह 11:30 बजे ऊधम सिंह चाैक पर धरना-प्रदर्शन करना तय किया है। वार्डवासियाें से अनुराेध किया गया है कि वे सुबह धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर नगरपरिषद प्रशासन के खिलाफ विराेध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दाैरान स्थानीय लाेग अागे की रणीनीति भी तय करेंगे। वार्ड के लाेगाें का कहना है कि बीते डेढ़ माह से पानी भराव की वजह से परेशानी भुगत रहे हैं। इस संबंध में अनेक बार परिषद के अधिकारियाें काे ज्ञापन दिए गए। हर बार जल्द समस्या के समाधान का अाश्वासन दिया गया। दाे दिन पहले हुई बारिश के बाद स्थिति अाैर भी गंभीर हाे गई है। इलाके में लाेगाें के घराें व दुकानाें के अागे पानी भरा हुअा है। नाले-नालियां सिल्ट से अटे पड़े हैं, गंदा पानी सड़क पर जमा हाेने से अब दुर्गंध अाने लगी है।
श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी की एक गली में भरा बरसाती पानी।