पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khata News Rajasthan News Now Minimum Balance Is Not Necessary In Sbi Only 3 Interest On Savings Account

एसबीअाई में अब न्यूनतम बैलेंस जरूरी नहीं, बचत खाते पर ब्याज भी 3% ही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली | स्टेट बैंक ने सभी बचत खाताधारकों के लिए औसत न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता बुधवार को समाप्त कर दी। इससे बैंक के सभी बचत खाताधारकों को जीरो बैलेंस खाते की सुविधा मिलेगी। साथ ही बैंक ने सभी बचत खातों पर ब्याज दर समान रूप से तीन प्रतिशत वार्षिक कर दिया है। अभी मेट्रो शहरों के बचत खाताधारकों को औसत 3,000 रु., छोटे शहरों में 2,000 रु. व ग्रामीण इलाकों में 1,000 रु. खाते में रखने होते थे। एेसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता था।

एफडी-लोन पर भी ब्याज दरें घटाईं

{एसबीआई ने विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर 0.10-0.15% तक घटाने का ऐलान किया है। इससे होम-ऑटो लोन सस्ते हो गए हैं।

{बैंक ने फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) की दरें भी घटाई हैं। 7 से 45 दिन की अवधि वाली एफडी पर 4.5% की जगह 4%, एक से 5 व 10 साल की एफडी पर 6% की जगह 5.9% का ब्याज मिलेगा।
खबरें और भी हैं...