पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Old Man Dies Due To Drowning In The Farm Diggi

खेत में बनी डिग्गी में डूबने से वृद्ध की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादरा|गांव अजीतपुरा के पास अपने खेत में रखवाली कर रहे एक 67 वर्षीय वृद्ध का बरसाती कीचड़ में पैर फिसलने के कारण डिग्गी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध मे मर्ग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिरानी पुलिस के अनुसार मांगेराम पुत्र मोहरसिंह जाट निवासी पचारवाली ने मामला दर्ज करवाया कि उनका खेत अजीतपुरा गांव की रोही में है। खेत में बने कोठे में उसका पिता खेत की रखवाली के लिए रहता है। उसका पिता कोठे में जा रहा था तो वहां बरसाती कीचड़ में उसका पैर फिसल गया जिससे डिग्गी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...