पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News One Attempt The Daughter Injured In The Accident The Passer By Stabbed And Reached Home

एक प्रयास: हादसे में घायल हुई बेटी, राहगीर ने मरहम-पट्टी करवाकर घर तक पंहुचाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर. आज हर तरफ बेटियों की सुरक्षा की बात की जाती है। इसकाे धार्मिक संस्था बाला प्रीतम निष्काम सेवा समिति के सदस्य जसपाल सिंह सेठी ने चरितार्थ किया है। उन्हाेंने दुर्घटना में घायल हुई एक बेटी की मरहम पट्टी करवा कर स्वयं अपने वाहन से उसके गांव लालगढ़ जाटान तक सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। सेठी ने बताया कि वे शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे श्रीगंगानगर मुख्य बस स्टैंड के सामने सेे गुजर रहे थे तो बस स्टैंड के गेट नंबर दो के बाहर टेंपाे से उतरकर लालगढ़ जाटान जाने के लिए बस पकड़ने निकली दो युवतियों में से एक युवती जब टेंपाे से उतरने लगी तो उस टेंपाे के पायदान में लगी कोई धारदार नुकीली वस्तु की चपेट में अाने से दायां पांव टखने से तलवे तक कटकर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। तब उन्होंने उस युवती को संभाला तथा डाॅक्टर से पट्टी करवा कर वाहन पर बिठा कर बेटियों को घर पर छोड़ा।
खबरें और भी हैं...