पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Opposition Of Parking In Government School Picketing For 12 Days

सरकारी स्कूल में पार्किंग का विराेध,12 दिन से दे रहे धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मटका चौक स्कूल में पार्किंग प्लेस बनाने और पार्किंग प्लेस में गाड़ियाें को प्रवेश करवाने की आड़ में स्ट्रीट वेंडर (थड़ी वालों) को खदेड़ने के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार काे 12वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर मंगत कोली के आह्वान पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गोदारा, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल, फल-सब्जी ठेला यूनियन के पूर्व अध्यक्ष देशवीर सिंह गौड़, टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य राकेश अरोड़ा, पेंटर यूनियन के मंगत दायमा, सुखदेवी आदि मौजूद थे। थड़ी वालों ने मटका चौक स्कूल में पार्किंग प्लेस बनाए जाने से आक्रोशित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध व्यक्त किया। कोली ने कहा कि पार्किंग की आड़ में किसी भी थड़ी ठेला वालों के कार्यस्थल या सामान को नुकसान पहुंचाने की कुचेष्टा की तो इसका खमियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। अनिल गोदारा ने कहा कि खेल मैदान में वाहन पार्किंग के आदेश देना बेटियों के खेलने की सुविधा पर कुठाराघात है। इस अवसर पर शशि, पूनम, राजरानी, संतोष, सुखादेवी, रेखा, खखियां देवी, विद्या देवी, आशा रानी सहित अनेक महिला-पुरुष स्ट्रीट वेंडर (थड़ी वाले) उपस्थित थे।

60 से ज्यादा महिला स्ट्रीट वेंडर 35-40 वर्षों से थड़ी लगाकर अपना कारोबार कर रही हैं

मटका चाैक स्कूल की बजाय किसी और स्थान पर पार्किंग प्लेस बनाने का आदेश देने की मुख्यमंत्री से मांग की गई है। टाउन वेंडिंग कमेटी सदस्य राकेश अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि मटका चौक स्कूल के खेल मैदान में पार्किंग प्लेस बनाया जा रहा है। स्कूल ग्राउंड के बाहर दीवार के साथ-साथ 60 से ज्यादा महिला स्ट्रीट वेंडर 35-40 वर्षों से थड़ी लगाकर अपना कारोबार कर रही हैं। अब पार्किंग प्लेस में प्रवेश के नाम पर दीवार तोड़कर स्ट्रीट वेंडर (थड़ी वालों) को खदेड़ने की बात कही जा रही है। 60 से ज्यादा गरीब महिला थड़ी वालों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
खबरें और भी हैं...