- Hindi News
- National
- Air Force News Rajasthan News Pakistan F 16 Aircraft Crash Preparing For Republic Day Pilot Dies
पाकिस्तानः गणतंत्र दिवस की तैयारी कर रहा एफ-16 विमान क्रेश, पायलट की मौत
इस्लामाबाद | पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियों में जुटा पाकिस्तान एयर फोर्स का एफ-16 विमान प्रदर्शन के दौरान क्रेश हो गया। इसमें उसके पायलट विंग कमांडर नोमान अकरम की मौत हो गई। 23 मार्च को पाकिस्तान का गणतंत्र दिवस है। 1981 से अब तक पाकिस्तान में तकनीकी कारणों से क्रेश होने वाला यह 10वां एफ-16 विमान है।