- Hindi News
- National
- Suratgarh News Rajasthan News Panchayat Raj Reached Supervisor For General Election
पंचायत राज आम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक पहुंचे
श्रीगंगानगर| राज्य निर्वाचन आयोग की अाेर से पंचायत राज आम चुनाव 2020 के दौरान श्रीगंगानगर की 3 पंचायत समितियों-सूरतगढ़, घड़साना व अनूपगढ़ की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पद के निर्वाचन के लिए जगवीर सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक लगाया है। प्रभारी डाॅ. हरितिमा ने बताया कि पर्यवेक्षक जगवीर सिंह श्रीगंगानगर जिले में पहुंच चुके हैं। पर्यवेक्षक ने पंचायत समिति सूरतगढ़, घड़साना एवं अनूपगढ़ के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। चुनाव से संबंधित पर्यवेक्षक से मोबाइल नंबर 94140-34931 पर संपर्क किया जा सकता है।