पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News People Of Ward 35 Got Pumped And Put Water In The Drain Shopkeepers Of 36 Took Out Pipes And Put Them On Ravindra Path

वार्ड 35 के लोगों ने पंप चलवाकर नाले में डलवाया पानी 36 के दुकानदारों ने पाइप निकाल रविंद्र पथ पर डाल दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारिश के बाद बिगड़े हालत पर शहर के दो प्रमुख वार्ड अामने-सामने हो गए हैं। बुधवार को दोपहर रविंद्र पथ पर मटका चौक स्कूल के पास नाले में पंप से पानी डालने की बात पर जमकर हंगामा हुअा। वार्ड 35 व 36 से बड़ी संख्या में दुकानदार मौके पर इकट्ठे हुए। शुरुअात अपनी परेशानी बताने से हुई, लेकिन बाद में दोनों ही वार्ड के दुकानदारों ने एक-दूसरे का विरोध शुरू कर दिया। यह घटनाक्रम दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चलता रहा। लाेगाें ने प्रशासन व परिषद के अाला अधिकारियों तक जानकारी दी, लेकिन मौके पर समझाइश के लिए कोई नहीं अाया। नतीजा रविंद्र पथ पर पर नाले से पाइप निकाल कर डाल दी गई। इस वजह से इस मुख्य मार्ग पर पानी-पानी हो गया। इसका खमियाजा हजारों लोगों ने भुगता है।

केदार चौक, पब्लिक पार्क, अग्रवाल साहित्य सदन सहित अनेक जगहों पर पानी भरा : वार्ड 35 पार्षद प्रदीप चौधरी का कहना है कि मटका चौक के पास एक मकान की नींव में पानी जाने की शिकायत पर परिषद ने यहां से पाइप के जरिए पानी उठाते हुए अागे नाले में पंप के जरिए व्यवस्था की। वार्ड 36 के पूर्व पार्षद हरविंद्र पांडे ने पंप बंद करवा दिया। इस पर वार्ड में पब्लिक पार्क, केदार चौक, बसंत मैंगो बार, सिविल लाइन, स्वीट काॅर्नर, अग्रवाल साहित्य सदन सहित अन्य जगहों पर नालियों का पानी सड़क पर अा गया। इस पर मौके पर पहुंच पंप चालू करवाया। वहीं, कलेक्टर, अायुक्त, सभापति को मामले से अवगत कराया।

कलेक्टर विधायक ने शहर के हालातों का जायजा लिया

विधायक गौड़ व कलेक्टर नकाते ने पुरानी शुगर मिल के समीप प्रगतिरत एसटीपी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तेज गति से किए जाए, जिससे शहर के गंदे पानी से नागरिकों को निजात मिल सके। इसके बाद उदाराम चाैक वार्ड नंबर 8 के गड्ढे तथा वार्ड नंबर 6 के समीप गड्ढे का निरीक्षण किया। इस गड्ढे में ताराचंद वाटिका क्षेत्र का पानी निकलता है। उपस्थित अधिकारियों को नालों की सफाई करने के निर्देश दिए, जिससे वार्डों का पानी सड़कों पर खड़ा न रहे। गौड़ ने मंगलवार काे अधिकारियों के साथ सुबह 9 से शाम 3 बजे तक शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

नतीजा- दिनभर परेशान होते रहे लोग, आवागमन भी बाधित हुआ

वार्ड 36 के पूर्व पार्षद हरविंद्र पांडे का कहना है कि मटका चौक के पास एक मकान की नींव में पानी जाने के बाद परिषद को नींव का काम करवाना चाहिए था। लेकिन परिषद ने यहां से पानी उठाकर पाइप के जरिए अागे नाले में डाल दिया। इससे पानी का दबाव बना अौर वार्ड में अनेक जगहों पर नाले का पानी सड़क पर अा गया। प्रदीप चौधरी को वार्डवासियों की परेशानी समझनी चाहिए थी, वार्ड 36 में भी लोग रहते हैं। इस पर ही नाले से पाइप निकालकर रविंद्र पथ पर डाल दी गई। पार्षद संजय बिश्नोई के साथ भी बहस की गई। पांडे ने बताया कि प्रशासन को शुक्रवार का ज्ञापन दिया हुअा है। समस्या का निराकरण नहीं हुअा तो दुकानदार प्रशासन को चाबियां सौंप देंगे।

ये कैसी राहत

मौसम विभाग रोड पर बिगड़े हालात : शहर में बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग रोड पर हालात चिंताजनक हो गए। शुगर मिल गड्ढे की तरफ से पानी बैक मारने की वजह से यह परेशानी अाई है। पूर्व पार्षद संदीप शर्मा का कहना है कि शाम तक मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया। परेशानी की बात यह रही कि यहां डिवाइडर के एक तरफ सीसी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पानी भर चुका है।

_photocaption_श्रीगंगानगर। पब्लिक पार्क के पास पंप सैट चालू करवाते पार्षद और पंप की पाइप नाले से निकालकर रविंद्रपथ पर छाेड़ते लोग।*photocaption*

उधमसिंह चौक पर धरना-प्रदर्शन, नप के िखलाफ लगाए नारे

ऊधमसिंह चौक पर सोमवार को सुबह 11 बजे पुरानी अाबादी क्षेत्र के अनेक लोग जुटे। इस दौरान 12 पार्षदों सहित अनेक लोगों ने नगरपरिषद के खिलाफ नारेबाजी कर धरना लगा लिया। कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते, विधायक राजकुमार गौड़, एसडीएम व नगरपरिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर-विधायक ने मौका निरीक्षण के बाद जल्द से जल्द समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। धरने पर पार्षद अमित चलाना, पवन गौड़, जगदीश घोड़ेला, कमल नारंग, महेश दिनोदिया, अशोक मेठिया, मनीराम स्वामी सहित अन्य माजूद रहे।
खबरें और भी हैं...