पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Pipeline Broken Drinking Water Service Will Be Restored By This Morning

पाइप लाइन टूटी, आज सुबह तक बहाल होगी पेयजल सेवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_श्रीगंगानगर। सर्किट हाउस के पास टूटी पेयजल पाइप।*photocaption*

श्रीगंगानगर|सर्किट हाउस राेड निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाते समय पेयजल सप्लाई पाइप लाइन टूट गई। दस इंची पेयजल सप्लाई पाइप लाइन टूटने से सड़क पर पानी भर गया। इस पाइप लाइन के टूटने से इंडस्ट्रीयल एरिया, पुलिस लाइन, करणी मार्ग क्षेत्र में शाम काे पेयजल सप्लाई बाधित रही। पाइप लाइन टूटने की सूचना देकर लाेगाें ने पंप हाउस से पेयजल सप्लाई बंद करवाई। जलदाय विभाग के एक्सईएन सिंकदरसिंह गिल ने बताया कि सड़क के पास से ठेकेदार जेसीबी से मिट्टी हटवा रहा था। जेसीबी का पंजा लगने से पाइप लाइन टूट गई। इससे पानी बिखरना शुरू हाे गया। माैके पर ठेकेदार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पाइप लाइन काे दुरुस्त करवाने की जिम्मेदारी ली है। अासपास पानी भरा हाेने के कारण टूटी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं की जा सकी। शुक्रवार सुबह पाइप लाइन काे दुरुस्त करवाकर पेयजल सप्लाई बहाल की जाएगी।
खबरें और भी हैं...