- Hindi News
- National
- Gharsana News Rajasthan News Poll Broke Out In Ghadasana Rawla 365 Head Supply Halted
घड़साना में पोल टूटा, रावला 365 हेड की सप्लाई ठप
रावलामंडी.|शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे रावला आ रही 33 केवी की मैन लाइन का एक पोल पुरानी मंडी घड़साना में टूट जाने से रावला, 365 हेड सहित बीएसएफ की सप्लाई ठप हो गई है। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक नया पोल खड़ा करने के बाद सप्लाई बहाल हो सकेगी। पुरानी मंडी के बाद 281 हेड, रावला, 365 हेड, खानूवाली के गावों, सहित बीएसएफ को मिलने वाली बिजली शुक्रवार रात को ठप रहेगी। जेईएन अनिल जांगिड़ ने बताया कि पोल लगाने के बाद सप्लाई बहाल हो सकेगी।