पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Purchasing On Olx Cost Army Expensive Rs 35 Thousand Withdrawn From Account

ओएलएक्स पर खरीद करना फौजी को महंगा पड़ा, अकाउंट से निकल गए 35 हजार रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओएलएक्स पर पुराने सामान की खरीद व बेचान करना एक फौजी को महंगा पड़ा। फौजी के बैंक अकाउंट से 35 हजार रुपए ऑनलाइन निकल गए। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने बताया कि लालगढ़ सैनिक छावनी के फौजी अमरजीतपाल ने मुकदमे में बताया है कि वह 8 मार्च को ओएलएक्स साइट पर कुछ देख रहा था। इसके बाद उसने ओएलएक्स कस्टमर केयर पर बात की तो प्रतिनिधि ने उसे सिर्फ एक रुपया ऑनलाइन अकाउंट में जमा करवाने के लिए कहा। अमरजीतपाल के अनुसार उसने अपने एसबीआई बैंक अकाउंट से पेटीएम के जरिए एक रुपया ट्रांसफर कर दिया। अगले दिन 9 मार्च को उसके अकाउंट से पहले 30 हजार 99 और कुछ देर बाद 5 हजार रुपए निकल गए। यह रुपए निकलने के मैसेज जैसे ही मोबाइल फोन पर आए ताे वह हैरान रह गया।

खबरें और भी हैं...