श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय पर रविवार काे दिनभर तपिश व उमस का माहाैल रहा। वहीं, सूरतगढ़, जैतसर, राजियासर व अासपास के क्षेत्र में बरसात हुई। शाम काे एकाएक ठंडी हवाएं चलने से जिला मुख्यालय पर भी माैसम बदल गया तथा अासपास के क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई।
क्षेत्र में दिनभर तपिश व उमस के कारण गर्मी का प्रभाव अधिक रहा। शाम काे छह बजे के बाद एकाएक माैसम बदला व ठंडी हवाएं चलनी शुरू हाे गईं। अासपास के क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में सूरतगढ़, जैतसर, राजियासर व अासपास के क्षेत्र में बरसात हुई। माैसम विभाग के अनुसार रविवार काे अधिकतम तापमान 42.2 व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 67 व शाम काे 42 प्रतिशत दर्ज की गई। माैसम वैज्ञानिकाें ने अागामी 24 घंटाें में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने व बरसात हाेने की संभावना जताई है।
रविवार काे प्रदेश में श्रीगंगानगर व बीकानेर 42.2 डिग्री के साथ सबसे अधिक गर्म रहा। जैसलमेर 41 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा।