- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Rake On Sale Of Liquor In 5 Km Radius Of 64 Panchayats From 5 Pm Today
अाज शाम 5 बजे से 64 पंचायतों के 5 किमी दायरे में शराब बिक्री पर राेक
परिणाम घाेषणा तक शराब की बिक्री पर राेक रहेगी, मतदान के दिन 15 मार्च को अवकाश
जिले की तीन पंचायत समितियाें सूरतगढ़, अनूपगढ़ अाैर घड़साना की 64 ग्राम पंचायताें में 15 मार्च काे मतदान के दृष्टिगत 13 मार्च की शाम 5 बजे से शराब की बिक्री पर राेक रहेगी। निर्वाचन क्षेत्र की 5 किमी परिधि क्षेत्र में 13 मार्च की शाम 5 बजे से 15 मार्च काे परिणाम घाेषणा तक सूखा दिवस घाेषित किया गया है। इसके साथ ही जिन 64 पंचायताें में मतदान हाेना है वहां 15 मार्च काे अवकाश रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने अादेश जारी किए। उक्त अवधि में शराब की बिक्री अाैर वितरण पर राेक रहेगी। अनूपगढ़ पंचायत समिति की 12 ग्राम पंचायतों, घड़साना की 34 तथा सूरतगढ़ पंचायत समिति की 18 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। जिला आबकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के दौरान सूखा दिवस संबंधी अादेश की पालना के लिए पंचायत समिति अनूपगढ में अाबकारी निरीक्षक विकास कुमार, घड़साना ब्लाॅक में प्रहराधिकारी लिच्छमनराम अाैर सूरतगढ़ में आबकारी निरीक्षक दीनदयाल मीणा को लगाया है।
घडसाना ब्लाॅक में दाे सहायक मतदान केंद्र बनाए:: पंचायत समिति घड़साना की ग्राम पंचायत 8 पीएसडी में सहायक मतदान केंद्र बनाए हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 8 पीएसडी में बूथ संख्या 89 कमरा नंबर 11 में वार्ड संख्या 4 के साथ बूथ संख्या 89 ए इसी स्कूल के कमरा नंबर 19 में अाैर बूथ संख्या 90 जाे कमरा नंबर 13 में वार्ड संख्या 5 के लिए बूथ संख्या 90 ए कमरा नंबर 22 में बनाया गया है।