- Hindi News
- National
- Suratgarh News Rajasthan News Rampurianyala Assault In Right Hand Case Case
रामपुरान्याैला में दाे पक्षाें में मारपीट, केस
सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव रामपुरान्यौला में दो पक्षों में आपसी जानलेवा हमला करने व मारपीट का परस्पर केस दर्ज किया गया है।
धर्मवीर पुत्र रामचंद्र बिश्नोई निवासी रामपुरान्यौला ने पुलिस को बताया कि वह 5 मार्च काे किसी काम से वह गांव के सरकारी स्कूल जा रहा था। उसी वक्त दूसरे पक्ष के कृष्णलाल, धर्मपाल, अंकुश, हरिसिंह ने एक राय होकर धर्मवीर पर लाठियों व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट कर धर्मवीर की जेब से नकदी निकाल ली। दूसरे पक्ष के धर्मपाल पुत्र रामकुमार निवासी रामपुरान्यौला ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसके परिवार का सदस्य कृष्णकुमार ने वार्षिकोत्सव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुरान्यौला के मुख्य गेट के लिए दान देकर गेट का निर्माण करवाना चाहता था। कृष्णकुमार ने गेट बनवाना शुरू किया तो धर्मवीर बिश्नोई व दो तीन अन्य ने झूठी शिकायत कर निर्माण रुकवा दिया।
जब 5 मार्च को ग्रामीण गेट का अवलोकन करने अाए ताे वहां धर्मवीर बिश्नोई पुत्र रामचंद्र भी अा गया। वह गाली गलौच करने लगा। तब उसने रोका तो अाराेपी ने उसे जमीन पर गिराकर लात मुक्कों से पीटा। मौके पर मौजूद रामसिंह, रामप्रताप, काशीराम आदि ने बीच बचाव कर छुड़वाया।