पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Relief 8 Mva New Transformer To Be Installed In Bhagat Singh Chak Gss

राहत: भगतसिंह चाैक जीएसएस में लगेगा 8 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| डिस्काॅम की अाेर से भगतसिंह चाैक जीएसएस की विद्युत भार क्षमता बढ़ाने के लिए अाठ एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। यह ट्रांसफार्मर स्थापित हाेने के बाद जीएसएस की विद्युत भार क्षमता बढ़कर वर्तमान से दाेगुनी हाे जाएगी। इसके बाद गर्मियाें में अामजन काे बिजली कटाैती की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। भगत सिंह चाैक जीएसएस में वर्तमान में अाठ व पांच एमवीए के दाे ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं तथा कुल भार क्षमता 13 एमवीए है। गत वर्ष जून-जुलाई माह में इस जीएसएस पर विद्युत भार 12 एमवीए से अधिक हाे गया था। अधिक विद्युत भार हाेने के कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह से गर्म हाे गए थे। इससे इनकाे जलने से बचाने के लिए कूलर तक लगाने पड़े थे। एक्सईएन सिटी वीअाई परिहार ने बताया कि जीएसएस की विद्युत भार क्षमता बढ़ाने के लिए जाेधपुर से अाठ एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। यहां लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर काे हटाकर यह अाठ एमवीए का ट्रांसफार्मर यहां स्थापित किया जाएगा। उपभाेक्ताअाें काे भी बिजली कटाैती की मार नहीं झेलनी पड़ेगी।
खबरें और भी हैं...