शहर में महिला शक्ति का सम्मान
जिलेभर में रविवार काे महिला दिवस पर कार्यक्रमाें का अायाेजन किया गया। दर्जनभर से अधिक संस्थाअाें के इन कार्यक्रमाें में समाज सेवा में उत्कृ़ष्ट कार्य करने वाली महिलाअाें काे सम्मानित किया गया। लॉयंस क्लब सेंट्रल की अोर से जिला कारागृह में महिला बंदियों के लिए आयोजित मेकअप प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन किया गया। इसमें प्रशिक्षणार्थी महिला बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला सेशन जज सुषमा पारीक ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिला बंदियों को कारागृह से छूटने के बाद आजीविका कमाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत काम आएगा। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता मंजू पांडे ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिला बंदियों के व्यक्तित्व में भी निखार आया है। लॉयंस क्लब की जोन चेयरपर्सन पारुल भाटिया ने मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि वे आत्ममंथन करें और जल्द से जल्द समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का प्रयास करें। लाॅयंस क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष आशीष अरोड़ा ने कहा कि शीघ्र ही महिला बंदियों के लिए पांच दिवसीय मेहंदी प्रशिक्षण शिविर और 15 दिवसीय सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इस कड़ी में कवयित्री लेक्चरर रितु सिंह ने काव्य रचना सुनाई। जेल अधीक्षक अशोक वर्मा, रीटा अरोड़ा, शैलेंद्र चौहान, अरुण लोहिया, रूबी लोहिया, डॉ. कुसुम जैन अादि उपस्थित रहे।
जाट महारानी किशोरीदेवी को याद किया : पुरानी अाबादी स्थित जाट भवन में जाट लोक सेवक समिति की अाेर से बैठक का अायाेजन किया जाएगा। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिहाग ने की। बैठक में जाट महारानी किशोरीदेवी को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। सचिव गुलाबसिंह नोजल के मुताबिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 मार्च को समिति की आमसभा सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला अायाेजित की जाएगी।
मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा की अाेर से वैदिक योगा क्लब में महिला सशक्तीकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला सेशन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश सुषमा पारीक ने आज के समाज में महिलाओं व बालिकाओं के साथ हो रहे अपराध की रोकथाम के लिए उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी तथा महिलाओं में आत्मबल पैदा करने की जागृति को बढ़ाया। वैदिक योगा क्लब संचालिका श्रृंखला ने महिलाओं को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनेक उपयोगी जानकारियां दी तथा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं अकसर स्वयं के स्वास्थ्य को नजरअंदाज करती हैं। इस माैके पर अध्यक्ष प्रिया बिड़ला, सचिव ममता बागड़िया, कोषाध्यक्ष मीनू पोद्दार, निवर्तमान अध्यक्ष सविता जैन, प्रोजेक्ट प्रभारी सरोज घोड़ेला, संतोष नादानी, नेहा बिड़ला अादि उपस्थित रहीं।
नेताजी सुभाष युवा मंडल ख्यालीवाला, नेहरू युवा समिति 16 एमएल तथा राजीविका महिला मंडल की अाेर से महिला सशक्तीकरण एवं विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में ‘महिला सशक्तीकरण व समाज के विकास में महिलाओं के योगदान’ विषय पर संगोष्ठी भी हुई। महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए कानून में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए किए गए प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में ख्यालीवाला उपसरपंच संगीता, पंच संतोष, पंच अनीता गोदारा, सारथी राजीविका से अध्यक्ष संतोष, मैनेजर संपत्ति, लेखापाल सुनीता, आरपीआरपी संतोष, स्वयं सहायता समूह से डिम्पल आदि ने संबाेधित किया।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला इकाई ने केंद्र एवं राज्य सरकार से कैंसर रोगी महिलाओं की निशुल्क इलाज करने की घोषणा करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष प्रभा शर्मा ने कहा कि श्रीगंगानगर क्षेत्र में दूषित जल की गंभीर समस्या है, जिस कारण इलाके में दिन-प्रतिदिन कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अधिकांश कैंसर रोगी महिलाओं की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पाता है।
श्रीगंगानगर सेल्स एसोसिएशन का महिला दिवस पर होली स्नेह मिलन समारोह पंचायती धर्मशाला में हुअा। इसमें सेल्स से संबंधित महिलाओं का एसोसिएशन ने सम्मान किया। इस अवसर पर जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष दुर्गा स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिला सेल्स प्रतिनिधियों एवं अन्य महिलाओं को सम्मान प्रतीक दिया गया। एसोसिएशन के विनोद धूड़िया, उमेश शर्मा, भारत भूषण मनचंदा, जिला उपभोक्ता मंच की पूर्व सदस्य आशा पब्बी, एडवोकेट बलराज पब्बी, दिनेश झूंझ, प्रीत कालड़ा, मनीष भाटिया, विपिन ठकराल व मुकेश पंडित आदि परिवार
सहित शामिल हुए। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
लाॅंयंस क्लब सेंट्रल की अाेर से कारागृह में अायाेजित कार्यक्रम।
सेल्स एसाेसिएशन की तरफ से सम्मानित महिलाएं।
लॉयंस क्लब सेंट्रल की अोर से जिला कारागृह में महिला बंदियों के लिए मेकअप प्रशिक्षण शिविर अायाेजित
लाॅयंस जाेन प्रथम ने महिलाअाें काे दी सिलाई मशीन: महिला दिवस पर लाॅयंस जाेन प्रथम की अाेर से महिलाअाें का सम्मान समाराेह गंगा पैलेस में अायाेजित किया गया। मुख्य वक्ता सिमरन भाटिया कहा कि युवा महिला युवा पीढ़ी समाज में सजग रहते हुए अागे बढ़े। उन्हाेंने महिला सहशक्तीकरण पर विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में पांच महिलाअाें काे स्वराेजगार के लिए सिलाई मशीन भेंट की जिससे वे अात्मनिर्भर हाेकर समाज में याेगदान दे सकें। इसके बाद लाॅयंस सदस्याें ने समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 12 महिलाअाें काे सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष जाेन चेयरपर्सन नीतू भटेजा, मुख्य अतिथि ज्याेति कांडा, विशिष्ट अतिथि बनवारी लाल गाेयल, रीजन चेयरमैन अजय प्रकाश मित्तल थे। मंच संचालन नरेंद्र भठेजा ने किया। कार्यक्रम लांयस क्लब के अातिथ्य में हुअा।
दिनचर्या व परिचर्या से संबंधित सुधार के लिए प्रेरित किया: वैदिक योगा क्लब एवं अंबिका ज्वैलर्स की ओर से एक होटल में महिला स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें श्रंखला शर्मा ने दिनचर्या व परिचर्या से संबंधित सुधार के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उपयोगी प्राणायाम भी सिखाए गए। इस दाैरान राधिका बंसल ने कहा कि महिलाएं इस सृष्टि का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका स्वस्थ रहना इस सृष्टि के विकास के लिए जरूरी होने के साथ साथ बहुत उपयोगी भी है।
5 महिला सफाई कर्मचारियाें काे स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित : शहर के युवाओं की अाेर से गंगा सिंह चौक पर कार्यक्रम अायाेजित कर 5 महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंच सदस्य मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि अभियान की अाेर से महिला सफाई कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, मिठाई व शॉल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपसभापति लोकेश मनचंदा, पार्षद बंटी वाल्मीकि विजय कुमार थे। कार्यक्रम में गोपाल खड़गावत, पृथ्वीराज, चंद्र कुमार सोनी शामिल हुए।
हैप्पी वुमेन-डे स्पेशल कार्यक्रम में स्वच्छ श्रीगंगानगर की शपथ दिलवाई : लक्ष्मी नारायण माेदी कल्याण सेवार्थ संस्थान की अाेर से रविवार काे हैप्पी वुमेन-डे स्पेशल एवं वन मिनट गेम्स का अायाेजन किया गया। इसमें महिलाअाें ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दाैरान समाज सेवा में बेहतरीन कार्य करने वाली व गेम में विजेता रही महिलाअाें काे पुरस्कार िदया गया। इस कड़ी में सभी महिलाअाें काे स्वच्छ श्रीगंगानगर की शपथ दिलवाई गई। इस माैके पर संस्थान की अध्यक्ष शशि माेदी, मनीषा, गीतू, रीतू, ममता, रूपा देवी, रूकमा देवी, सीमा चावला, भूमि, गंगा, लता अादि उपस्थित रहीं।