- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Rizvi Dazzled The Audience With Various Shades Of Shayari
रिजवी ने शायरी के विभिन्न रंगों से श्रोताओं को किया सराबोर **
श्रीगंगानगर| अंदाज ए गजल की ओर से रविवार को सुखाड़िया सर्किल स्थित सेठ जीएल बिहाणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम रू-ब-रू का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ के शायर मेहंदी अब्बास रिजवी ने अपने खास अंदाज में उर्दू व हिंदी शायरी के विभिन्न रंगों से श्रोताओं को सराबोर किया। इस दौरान उन्होंने गजल गम का सरमाया लिए फिरते है मयखाने में... से शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्रा गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरूण शहैरिया ताइर ने की। इस कड़ी में मेहंदी अब्बास रिजवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष बन्नी गंगानगरी, सुरेश कनवाड़िया, डॉ. संदेश त्यागी, सुरजन सिंह रंगीला, योगीराज भाटिया, डॉ. आशाराम भार्गव व हरइकबाल सिंह आदि उपस्थित रहे।