- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Road Made With Zed Minor Damaged Ultimatum Till March 16 After This People Will Jam
जैड माइनर के साथ बनी सड़क क्षतिग्रस्त, 16 मार्च तक का अल्टीमेटम, इसके बाद लोग लगाएंगे जाम
श्रीगंगानगर| तीन पुली स्थित जैड माईनर के साथ बनी रोड का कई महीनों से बुरा हाल हुआ पड़ा है। यहां से वाहन निकलना ताे दूर पैदल निकलना भी दूभर है। पूरी रोड में गड्ढे ही गड़ढे पड़े हैं। पंजाब राज्य के तमाम वाहन इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। यह आर्मी रोड भी है। इसके खराब होने के कारण हमेशा दुर्घटना होने की अाशंका बनी रहती है। साधुवाली छावनी के सभी वाहन यहीं से होकर बॉर्डर तक जाते हंै और शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भी इस क्षेत्र में बने हुए हैं। सड़क खराब होने के कारण स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासी देवकरण नायक ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क खराब होने से इलाके के लाेगाें में रोष व्याप्त है। स्थानीय लाेगाें ने प्रशासन काे अल्टीमेटम देते हुए कहा कि विभाग की अाेर से 16 मार्च तक सड़क को नया बनाना शुरू नहीं किया गया तो समस्त क्षेत्रवासी मिलकर सड़क को जाम करेंगे।