पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Sarpanch And Panch Elections In 64 Panchayats Today

64 पंचायतों में सरपंच व पंच का चुनाव आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की तीन पंचायत समितियों की 64 पंचायतों में सरपंच व पंचों के चुनाव के लिए मतदान रविवार काे होगा। इसके लिए मतदान दलों को शनिवार सुबह डाॅ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट काॅलेज से रवाना किया गया। रविवार को पंचायत समिति घड़साना की 34, अनूपगढ़ की 12 और सूरतगढ़ की 18 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। सोमवार को यहां उप सरपंचों का चुनाव होगा। मतदान दालों को रवानगी के समय अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लगाए गए पर्यवेक्षक जगवीर सिंह उपस्थित थे।

मतदान दलों को उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन डाॅ. गुंजन सोनी, एडीएम सतर्कता अरविंद जाखड़, राजस्व अपील अधिकारी करतार सिंह पूनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहीराम, मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र सोनी, अशोक शर्मा, नवनीत व मदनलाल सोनी ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि रवानगी के बाद दल सीधे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे।

अपने मतदान केंद्र को छोड़कर नहीं जाएंगे। निर्वाचन आयोग की अाेर से जारी निर्देशों की भली प्रकार से पालना सुनिश्चित की जाए। चुनाव कार्य में पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...